बसना : भठोरी से लापता हुए युवक का आत्महत्या करने के पहले बनाया विडियो हुआ वायरल.. कहा कर्ज से हूँ परेशान मेरी भावनाओं को समझे
बसना के ग्राम भठोरी से लापता हुए युवक संजय पटेल पिता दुर्जन पटेल का शव मिलने के बाद एक सोशल मीडिया में संजय पटेल का एक वीडियो वायरल होने लगा है. जिसमे संजय पटेल बता रहा है कि “मैं कर्ज से परेशान है इसलिए वह आत्महत्या करना चाह रहा है. कृपया मेरी भावनाओं को समझे और मुझे मेरे गृह निवास ग्राम भठोरी पहुंचा दें.
जानकारी के अनुसार संजय पटेल उम्र 38 वर्ष 30 अक्टूबर को सुबह घर से बिना बताये कहीं चला गया था, देर रात तक घर नही लौटने से घर के सभी सदस्य बहुत परेशान थे, जिसकी लापता होने की सूचना बसना पुलिस को दी गई.
इसके बाद आज कुछ लोगों ने मनसा देवी मंदिर के समीप एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति को फांसी लगाकर झूलते देखा जिसकी सूचना बसना थाना को दी गई, बसना थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए जांच के लिए भेज दिया है. इधर मामले की जाँच चल रही है और मृतक का विडियो सोशल मिडिया में वायरल हो गया है.