कोरोना से 14 साल की बच्ची की हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्री सिंहद... - CG Sandesh

कोरोना से 14 साल की बच्ची की हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ली जानकारी और दिए निर्देश

कोरिया /  छत्तीसगढ में क़रीब चार महीने बाद कोरोना से फिर मौत हुई है। कोरोना से यह मौत कोरिया ज़िले में दर्ज की गई है। मृतका चौदह वर्षीया स्कुली छात्रा है। परिजनों के अनुसार उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले ज़ाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजीटिव पाई गई, और आज सुबह छ बजे उसकी मौत हो गई।

सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा के अनुसार बच्ची जन्मगत ह्रदय विकार से पीड़ित थी, उसे कंजलेनल हार्ट डिजीज थी। इधर प्रशासन ने कोरोना से मौत की सूचना मिलते ही पूरे गाँव में जाँच शुरु कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूरे अमले को हाई अलर्ट करते हुए कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के साथ सघन जाँच के निर्देश दिए हैं, वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। 

 छत्तीसगढ़ में पंक्तियों के लिखे जाने तक कोरोना के नए 317 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं सबसे सतर्क होने का विषय यह है कि छत्तीसगढ में जो प्रतिशत दर दशमलव एक के आसपास पहुँच गई थी, वो अब बढ़ते हुए एक प्रतिशत की सीमा को छू रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें