महासमुन्द: 1 नवंबर को जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में होगा गुड मॉर्निंग महासमुन्द का आयोजन
महासमुन्द: गुड मॉर्निंग महासमुन्द की तर्ज पर जिले के सभी विकासखंड बसना, सरायपाली, बागबाहरा,पिथौरा में गुड मॉर्निंग का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में महिने के प्रथम सप्ताह एवं तीसरे सप्ताह में गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन किया जाता है, जिसमें जुंबा, योगा, कराते, वालीबॉल, किक्रेट, फुटबॉल, छत्तीसगढ़ी खेल एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
01 नवंबर 2021 को लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के सहयोग से विभिन्न विभागों, महाविद्यालय, विद्यालय, खेल क्लब के द्वारा सुबह 7 बजे से 8 बजे तक गतिविधियों का संचालन किया जाएग।
जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी विकासखंड मुख्यालय के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर गतिविधियों में भाग ले।