महासमुंद: 1 नवम्बर को राज्योत्सव में रहेगी लोकरंग अर्जुंदा स... - CG Sandesh

महासमुंद: 1 नवम्बर को राज्योत्सव में रहेगी लोकरंग अर्जुंदा सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

राज्योत्सव में दिखेगी विकास की झलक 

कलेक्टर डोमन सिंह ने लिया ज़िला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियो का जायजा 

मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में दिये ज़रूरी निर्देश 

महासमुंद: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। राज्योत्सव में लोकरंग अर्जुंदा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहाॅ विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाये जा रहे है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज शाम राज्योत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई जा रही जीवंत विकास प्रदर्शनी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि स्टाॅल राज्योत्सव के गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होने कहा कि राज्योत्सव में कोविड-19 से सुरक्षा के उपायों को भी फोकस किया जाएगा। नागरिकों के लिए कोविड-19 जाॅच एवं टीकाकरण की व्यवस्था होगी।

संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे । ज़िला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारम्भ कल सोमवार 01 नवम्बर को शाम 6 बजे होगा । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना को रेखाकिंत करते हुए स्टाॅल लगेगा । महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों एवं महिलाओं के सुपोषण के लिए पौष्टिक व्यंजनों पर आधारित स्टाॅल लगाने कहा । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के कार्यो पर आधारित स्टाॅल लगाने के निर्देश दिये जहां जल जीवन मिशन के झलक दिखेगा। बच्चों, युवाओ के लिए खेलकूद, मनोरंजन के साथ फूड स्टाल लगाए जा रहे है। जनसंपर्क विभाग की विकास आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी । कलेक्टर सिंह ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नव पदस्त जिला पंचायत सीईओ एस प्रकाश, ए एस पी मेघा टेम्बुलकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें