इस सरकारी स्कीम के तहत 4 फीसदी ब्याज दर के साथ सिर्फ 500 रुप... - CG Sandesh

इस सरकारी स्कीम के तहत 4 फीसदी ब्याज दर के साथ सिर्फ 500 रुपए में आप खोल सकते हैं अपना खाता

नई दिल्ली: अगर आप स्मॉल सेविंग्स स्कीम के तहत निवेश करना चाह रहे हैं तो, इंडिया पोस्ट ऑफिस की डाकघर बचत खाता योजना आपके लिए सबसे बेहतर जरिया साबित हो सकती है। छोटी बचत योजनाओं मे निवेश करने वाले लोगों के लिए इंडियन पोस्ट नौ अलग अलग बचत योजनाओं की पेशकश करता है। इन्हीं नौ योजनाओं में से एक योजना है, डाकघर बचत खाता योजना। इस योजना के तहत निवेशकों को बेहतर रिटर्न के फायदे के साथ सरकारी सुरक्षा का फायदा भी हासिल होता है।

अगर आप अपनी बचत की राशि को बचत खाते में जमा कराना चाह रहे हैं और उस पर आप कोई जोखिम भी नहीं लेना चाहते हैं तो, डाकघर की तरफ से दी जाने वाली योजनाएं आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प में से एक साबित हो सकती हैं। 

क्या है यह योजना:

डाकखाने की बचत खाता योजना में कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, वह अपना सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है। डाकघर की इस योजना में, एक व्यक्ति केवल एक ही खाता खुलवा सकता है। अभिभावक के द्वारा किसी नाबालिग का भी खाता इस योजना के तहत खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा इस योजना में ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा भी दी जाती है।

इंडिया पोस्ट की इस योजना में कोई व्यक्ति कम से कम 500 रुपये की राशि से अपना अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि, इस योजना के तहत पैसा जमा करने की कोई भी अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। इसके अलावा आप अपने अकाउंट से कम से कम 50 रुपये से निकासी भी कर सकते हैं।

डाकखाने की इस योजना के तहत एकल या संयुक्त किसी भी तरह का अकाउंट खुलवाने पर खाताधारक को सालना 4 फीसद ब्याज दर का फायदा मिलता है। आयकर अधिनियम की धारा 80TTA के तहत सभी बचत बैंक खातों पर 10000 रुपये तक के ब्याज को टैक्स योग्य आय से छूट दी गई है। हालांकि, अगर महीने की 10 तारीख और महीने के अंत के बीच शेष रकम 500 रुपये से कम होती है तो, उस पर आपको कोई भी ब्याज हासिल नहीं होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें