सब्यसाची मुखर्जी  का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन पर बवाल, गृहमंत... - CG Sandesh

सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन पर बवाल, गृहमंत्री ने हटाने को लेकर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम.. नहीं तो दर्ज होगा केस

डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र के एक विवादास्पद विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने चेतावनी दी है कि, कंपनी अगले 24 घंटों में विवादास्पद विज्ञापन हटाकर माफी मांगे नहीं तो उसके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली जाएगी.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘डिज़ाइनर मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन मैंने देखा है. विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक है. मंगलसूत्र का सर्वाधिक धार्मिक महत्व है. हम मानते हैं कि मंगलसूत्र के पीले हिस्से में मां पार्वती और काले हिस्से में भगवान शिव हैं. शिव जी कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है. मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सब्यसाची की तरफ से बुधवार को उनके नए आभूषण विज्ञापन में मंगलसूत्र का विज्ञापन नग्नतापूर्ण है. विज्ञापन घोर आपत्तिजनक है, यदि इस विज्ञापन को हटाया नहीं गया तो कठोर कार्रवाई होगी.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से डिजाइनर सब्यसाजी मुखर्जी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देता हूं. अगर वह मंगलसूत्र का विज्ञापन नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगा. उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी. साथ ही अलग से पुलिस भेजी जाएगी. अगर उनमें हिम्मत तो दूसरे धर्म के खिलाफ करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें