सरायपाली : विधायक कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेसजनो ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की शहादत को किया याद
आजाद भारत के पहले गृहमंत्री एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज रविवार को विधायक कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को याद किया। देश में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामनारायण आदित्य ने दोनों महान श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की मजबूत इच्छा शक्ति, कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते भारत का नाम विश्व में सम्मान से लिया गया। तथा इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के लिए प्रेरणादायी बताया वहीं विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद ने इंदिरा गांधी एवं पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की कल्पना कर देश को मजबूती की आधारशिला प्रदान की। वहीं इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश की स्थापना कर पाकिस्तान को भारत के मजबूत इरादों से अवगत कराया। हम सब मिलकर आज महान नेताओं को याद कर उनके दिए सिद्धांतों, विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर संगठन को मजबूत करें। जनसेवा का भाव रखकर आगे बढ़ते रहें इस कार्य कार्यक्रम के अवसर पर संतलाल बारिक ( जिला अध्यक्ष इंटक), शहादत हुसैन ( से. महामंत्री शहर कांग्रेस) तिरिथ दास मानिकपुरी ( महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण) , बलराम भोई ( छुईपाली ब्लॉक अध्यक्ष) , श्रीराम मानिकपुरी, मोहसिन नायक ( शहर उपाध्यक्ष) , बबलू चौहान एल्डरमैन, दूधनाथ साहू, कृति दास, साजिद मेमन, श्यामलाल राजहंस, विवेक अग्रवाल, गिरिराज बाघ, गोमती कुमार, फिल्प कुमार, आरिफ़ अली पिंकी ( जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ) अमित आहूजा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहें