दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 5-5 लाख रुपए के इनामी तीन महिला नक्स... - CG Sandesh

दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 5-5 लाख रुपए के इनामी तीन महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। जिले में डीआरजी के जवानों को बड़ी सफलता है. डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 3 इनामी महिला नक्सली ढेर हो गई हैं. जिन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक अड़वाल कुंजेरास के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले डीआरजी के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से कई घंटों तक मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद जवानों सर्चिंग अभियान चलाया.लाल आतंक को फिर लगा झटका: 1 लाख के इनामी नक्सली कोसा मड़काम गिरफ्तार, हत्या, लूट जैसे कई वारदातों में था शामिल.

जवानों ने घटना स्थल से एक 12 बोर का हथियार, 2 देशी कट्टा, एक भरमार, 2 IED वायर, नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री और 3 महिला नक्सलियों का शव बरामद हुआ है.मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सलियों की पहचान राजे मुचाकी (28 वर्ष), गोता मड़काम (29 वर्ष) और ज्योति उर्फ भीमे मुष्पी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. इन तीनों महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें