बसना : पुष्पवाटिका के पास जुआ खेलते 06 जुआरी पकडाए.
बसना पुलिस को 31 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सुचना मिली कि जगदीशपुर रोड पुष्पवाटिका के पास बसना में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मौका में पहुचकर कुछ जुआडियान तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे पुलिस स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किये जुआडियान 1. उत्तर बंजारा उम्र 40 साल निवासी रसोडा, 2. महेश नायक उम्र 40 साल निवासी रसोडा, 3. रामनाथ बंजारा उम्र 47 साल निवासी खेमडा, 4. नित्यानंद सतपथी उम्र 65 साल निवासी खेमडा, 5. ज्ञानसिंग प्रजापति उम्र 53 साल निवासी बसना, 6. नरेश कुमार अग्रवाल उम्र 48 साल निवासी वार्ड नं0 02 बसना को तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा गया । जिनके पास एवं फड़ से जुमला रकम 3800 रूपये व 52 पत्ती तास को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।