विद्यालय में बिताए मधुर क्षणों को पुनः स्मरण के लिए पूर्व छा... - CG Sandesh

विद्यालय में बिताए मधुर क्षणों को पुनः स्मरण के लिए पूर्व छात्र व आचार्य सम्मेलन 5 नवम्बर को शिशु मंदिर बसना में

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर बसना में पूर्व छात्रों को विगत 8 वर्षों से अपने आत्मीय संबंधों को बनाए रखने के लिए विद्यालय में बिताए मधुर क्षणों को पुनः स्मरण के लिए एवं विद्यालय उन्नति का अवलोकन व मार्गदर्शन के लिए प्रति वर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि ( गोवर्धन पूजा ) के दिन पूर्व छात्र व आचार्य सम्मेलन के रूप में मंच प्रदान किया जाता है. इसके पूर्व आयोजनों में इसका बहुत ही सुखद अनुभूति रहा है पूर्व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं एवं बड़े ही हर्षित भाव से एक दूसरे से अपना अनुभव बांटते हैं.

इसी परंपरा को बनाए रखने के लिए इस वर्ष भी दिनांक 5 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर दशहरा मैदान बसना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें परस्पर मिलन, विचारों का आदान-प्रदान, कौशल दर्शन, दायित्व बोध, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रदर्शित होगा उक्त कार्यक्रम मैं नगर या नगर के आसपास रहने वाले ऐसे भैया बहन जो किसी भी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रहे हों वे भी उपस्थित होवें ऐसा आग्रह है. विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष धनेश्वर साहू जी व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव पूर्व छात्र परिषद के संयोजक सौम्यरंजन कानूनगो एवं नरसिह शिक्षा समिति के सभी सम्मानीय सदस्यों ने अधिक से अधिक पूर्व छात्रों की उपस्थिति का आग्रह किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें