ऐतिहासिक टीकाकारण में अतुलनीय सहयोग प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों को खैरझिटी में किया गया सम्मानित
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने 100 करोड़ से अधिक टीकाकरण का आंकड़ा पार करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह अभूतपूर्व है और नए भारत के उस जज्बे की कहानी है जहाँ अब कुछ भी असंभव नहीं है। भारत की ऐतिहासिक टीकाकारण में स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों के अतुलनीय सहयोग प्रदान करने के लिए आज खैरझिटी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सभी कोरोना वॉरियर्स का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सम्मानित किया गया.
जिसमे प्रमुख रूप से नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, मोती साहू, चैनु साहू, ग्राम पंचायत खैरझिटी उपसरपंच तारेंद्र यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नंदलाल पटेल, लखन लाल जलक्षत्री,नंदकिशोर यादव, बिसरू सिन्हा, लालाराम साहू,दशरथ सिन्हा,नंदलाल सिन्हा, दीपकदास मानिकपुरी, नंद कुमार साहू, भूपेंद्र सिन्हा, विवेक मानिकपुरी, भुखन पटेल, साहस यादव, भारत यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।