महासमुंद: 2 नवंबर को होगा कलेक्टर जनदर्शन - CG Sandesh

महासमुंद: 2 नवंबर को होगा कलेक्टर जनदर्शन

महासमुंद: कल मंगलवार 2 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन (चौपाल) दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक ज़िला कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में होगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के ब्लाक स्तर पर भी राजस्व अधिकारी, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत भी जनदर्शन कार्यक्रम उसी समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधित प्रकरणों और समस्याओं का निराकरण करने कहा।

उन्होंने बुधवार 27 अक्टूबर को आयोजित समय सीमा की बैठक में प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन (चौपाल) दोपहर डेढ़ से ढाई बजे करने कहा था । इसी दिन जिले के सभी ब्लाक स्तर पर भी राजस्व अधिकारी, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत भी जनदर्शन कार्यक्रम इसी समय पर करने के निर्देश दिए थे। कोरोना काल के चलते आमजन की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए यह बंद था। जिसे अब पुनः शुरु किया गया है। जिससे आमजन की समस्या और शिकायतों पर प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें