विधायक द्वारा ग्राम कलेंण्डा में आदर्श गौठान का उद्घाटन व वि... - CG Sandesh

विधायक द्वारा ग्राम कलेंण्डा में आदर्श गौठान का उद्घाटन व विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद ने ग्राम कलेंण्डा में 21 लाख की राशि से निर्मित आदर्श गौठान का उद्घाटन किया और साथ ही ग्राम पंचायत अमरकोट में चबूतरा निर्माण का लोकार्पण, ग्राम पंचायत भगत सरायपाली में स्व सहायता समूह हेतु मुर्गी पालन के लिए शेड, बकरी पालन के लिए शेड और मशरूम शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया तथा बांझापाली में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए लोकार्पण किया गया.

इस कार्यक्रम में विधायक नंद ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे ग्रामीणों को विस्तार से बताया और कहा कि सभी को मूलभूत सुविधाएं प्रदाय करने के लिए भूपेश सरकार प्रतिबद्ध हैं शासन द्वारा चलाए जा रहे जनहितैषी योजनाओं से जुड़कर सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है।इस अवसर पर सरायपाली छुईपाली ब्लॉक अध्यक्ष बलराम भोई, भवंरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, घसिया सिदार, विवेक अग्रवाल, मायाधर डडसेना,जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) नम्रता जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्निग्धा तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी नारायण साहू, सहित अन्य गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें