बसना : आधार कार्ड नहीं है कहने पर पति-पत्नी की कर दी पिटाई.
बसना थाना अंतर्गत गौसिया मस्जिद के सामने आधार कार्ड नहीं है कहने पर पति पत्नी की कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोह. युसुफ रिजवी ने पुलिस को बताया कि वह 30 अक्टूबर 2021 को वह अपने घर में था कि मोह. कैफ धनानी रात्रि करीब 08.00 बजे उसके घर में घुंस आया और उसके भतीजे मोह. अरसद रजा का आधार कार्ड दो करके मांगने लगा जिसे उसके पास उसका आधार कार्ड नहीं है कहने पर मां बहन की गाली गलौच करने लगा तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे उसकी पत्नि आसमा बेगम छुडाने आयी तो उसे भी हांथ मुक्का से मारपीट किया है एवं उसकी पत्नि को धक्का दे दिया तथा गुंडा लेकर आउंगा और जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया है । मारपीट करने से उसके चेहरे में, पैर में चोंटे आई है तथा उसकी पत्नि को चेहरा, सिर में चोंटे आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.