महासमुंद : अवैध शराब विक्रेताओ पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही. - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध शराब विक्रेताओ पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को मुखबिर के सूचना पर आरोपी के घर बाथरूम से आरोपी कैलाश जगत पिता चैतू राम जगत उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01. एक हरे रंग की 05 लीटर वाली जरकीन में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 05 लीटर 02. तीन पीले रंग की प्‍लास्टिक जरकीन में 05-05-05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब जुमला 20 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया.

बसना पुलिस को मुखबीर के सूचना पर आरोपी रतन लाल साव पिता धनीराम साव उम्र 32 साल निवासी रंगमटिया का निवासी के कब्जे से एक सफेद झोला के अंदर तीन बाटल में करीब 06 लीटर महुआ शराब रखना कीमती 1200 रू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

बसना पुलिस को महेश नायक नामक व्यक्ति अपने पान ठेला के सामने सार्वजनिक स्थान में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब 180 एमएल वाली शीशी में 90, 90 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 80 रूपये 2. दो नग डिस्पोजल ग्लास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

सरायपाली पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को अलेख यादव नाम का व्यक्ति अपने मकान के परछी में शराब पीने के लिये साधन मुहैया कराते मिला. आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से 180 ML. वाली गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब की शीशी में भरा हुआ करीब 60 ML. अंग्रेजी गोवा शराब एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास कुल कीमती 60 रूपये को जप्त किया गया.

सांकरा पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को अतुल गुप्ता नामक नाम का व्यक्ति परसवानी चौक के आगे एनएच 53 पर रोड किनारे शराब पीने वालों को सामान मुहैया कराते मिला. उसके पास से 10 पाऊच डिस्पोजल पानी एवं 10 नग डिस्पोजल गिलाश एवं 10 नग बाहर पडा हुआ डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

पटेवा पुलिस को 01 नवम्बर 2021 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल आरोपी देवकुमार ध्रुव का खेत स्थित झोपड़ी ग्राम बोड़रा में शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी देवकुमार ध्रुव पिता चमरू सिंग ध्रुव उम्र 50 साल साकिन ग्राम बोड़रा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जें से एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमा वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर एवं एक प्लास्टिक बोतल एक लीटर वाली में 01 लीटर कुल 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त किया गया.

उपरोक्त पुरे मामलो में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें