6 के बजाय 5 नवम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने शनिवार 06 नवम्बर 2021 भाई दूज को पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है ।इसके स्थान पर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 5 नवम्बर 2021 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है । घोषित अवकाश सामान्य पुस्तक परिपत्र के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महासमुन्द जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा । उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें