महासमुन्द: अब तक कोविड-19 से मृत 284 प्रकरणों के लिए 1 करोड़ 42 लाख की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत
महासमुन्द: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत
जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 से मृत 284 प्रकरण अब तक स्वीकृत किए गए है। प्रथम चरण में 20 अक्टूबर को कोविड से
मृतक 182 व्यक्तियों के परिजनों को 91 लाख रुपए की स्वीकृति
प्रदान की गयी थी। दूसरे चरण में कोविड-19 से मृत 49 व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों 24 लाख 50 हजार की आर्थिक अनुदान
सहायता राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार तीसरे चरण में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों
के परिजनों के लिए 05 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। चौथे चरण
में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कोविड-19 से मृत 20 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए की
स्वीकृति प्रदान की है। वहीं 31 अक्टूबर को कोविड-19 से मृत 22 व्यक्तियों के
परिजनों के लिए 11 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें तहसील
बागबाहरा के 02, पिथौरा और बसना के 04-04
एवं सरायपली के 12 मृत व्यक्तियों के
परिजनों के लिए आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस प्रकार अब तक कुल 284 कोविड से मृत
व्यक्तियों के परिजनों को एक करोड़ 42 लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की
स्वीकृति प्रदान की गई है।
अब तक कोविड-19 से मृत व्यक्तियों
में महासमुन्द विकासखण्ड के 99, सरायपाली विकासखण्ड के 62, पिथौरा विकासखण्ड के
51, बसना विकासखण्ड के 45 और बागबाहरा
विकासखण्ड के 29 मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50-50
हजार रुपए की आर्थिक
सहायता मिलेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल
कोविड-19 से मृत व्यक्तियों
के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने शेष प्रकरण तत्काल तैयार करने कहा है। मालूम हो कि मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार महासमुन्द जिले में कोविड-19 से 366 व्यक्तियों की
मृत्यु हुई है।