महासमुन्द: कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में भी हुआ जनदर्शन
महासमुन्द: जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए
ग्रामीणों, प्रतिनिधिमंडल
एवं नागरिकों ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात कर समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से
अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन किया एवं मौके पर ही संबंधित विभाग
के अधिकारियों को अग्रेषित किया। संबंधित अधिकारी को आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर
निराकरण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं पुलिस तथा जिले के ब्लाक स्तर पर भी राजस्व अधिकारी, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत में भी जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की मांग एवं समस्याओं का यथासम्भव निराकरण करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।