महासमुन्द: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2021-22 हेतु 30 नवम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
महासमुन्द: शैक्षणिक सत्र् 2021-22 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, कृषि कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई, नर्सिग, डी.एड. एवं बी.एड. जिसमें अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। वे शिक्षा सत्र् 2021-22 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in नवीन वेबसाइट पर ऑनलाईन कर सकते है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2021 तथा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र् 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।