महासमुंद: गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने के लिए... - CG Sandesh

महासमुंद: गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को जिले के अधिकारी-कर्मचारी अच्छे तरीके से मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन कर रहें हैं। इस कारण राज्य में महासमुन्द जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज़िले में संचालित विभिन्न योजनाओं में किए जा रहे कामों की सराहना की है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए। गौठान दिवस के दिन गांव में प्रभात फेरी ग्रामीणों के सहयोग से गौठानों की साफ-सफाई, गौठान में परम्परागत पूजा अर्चना के साथ गोवर्धन पूजा करने, नवीन स्वीकृत गौठानों में विभिन्न योजनांतर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमिपूजन कराने को कहा। बेलर मशीन से धान कटाई के उपरांत किसानों से पैरा संग्रहण कर मवेशियों के लिए गौठानों में चारा की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों के लिए धान पंजीयन कराने की तिथि में 10 नवम्बर तक वृद्धि की गई है। पंजीयन के लिए छूटे हुए किसानों से धान पंजीयन कराएं।
कलेक्टर ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, उच्च कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्रों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड पंजीयन, चिटफंड आवेदन की एंट्री, जल जीवन मिशन की प्रगति, द्वितीय चरण के टीकाकरण महाअभियान में द्वितीय डोज शत-प्रतिशत करने, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था, डीएमएफ कार्यों, मवेशियों के लिए कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था, जर्जर शाला संस्थाएं सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें