बसना: खेत में पड़ी मिली महिला की लाश - CG Sandesh

बसना: खेत में पड़ी मिली महिला की लाश

बसना: भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लिमदरहा में चनाट ढालम के बीच नाले के पास 65 वर्षीय विक्षिप्त महिला की लाश मिली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाई विश्वकर्मा पति स्व. संतराम विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. जो 29 अक्टूबर 2021 को अपने गांव लिमदरहा से सुबह घर से बिना बताये कहीं चली गयी जिसकी पता-तलाशी आसपास के गांव चनाट, ढालम में की गयी. पर उसका कहीं पता नहीं चला.

उसी दिन शाम 7 बजे कुसमुर से दामाद का फोन आया कि दोपहर से रामबाई विश्वकर्मा यहां आ गई है. रामबाई विश्वकर्मा बिना बताए कुसमुर से भी चली गई. जो 31 अक्टूबर 3 बजे चनाट ढालम के बीच नाले के खेत में मृत अवस्था में मिली. जिसे गांव के टिकेश्वर बाघ ने देखा. उनके परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें