इस जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर व अन्य संचार माध्यमों ... - CG Sandesh

इस जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर व अन्य संचार माध्यमों की कड़ी निगरानी हेतु टीम तैयार

छत्तीसगढ़ का बेमेतरा जिला वह पहला ज़िला हो गया है जहां कलेक्टर ने सोशल मीडिया निगरानी टीम तैयार कर दी है। बीते दिनों कलेक्टर एसपी काँफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह निर्देश दिए थे कि, कलेक्टर एसपी सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें। इसी आदेश के परिपालन में बेमेतरा में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है।

इस टीम के 6 सदस्य हैं, जिनमें एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल एसपी, दो एसडीएम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और चिप्स के ई प्रबंधक शामिल हैं।यह टीम विभिन्न प्रकार के संचार माध्यम सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक व्हाट्सएप ट्वीटर और अन्य माध्यमों के निगरानी का काम करेगी। यह टीम नियमित रुप से बैठक कर कलेक्टर को बैठक का प्रतिवेदन भी सौंपा करेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें