पिथौरा: खाते में न्याय योजना की राशि नहीं आने पर किसानों ने किया चक्का जाम
वृन्दावन कालोनी टूरिडीह NH 53 झलप के पास किसानों द्वारा चक्का जाम करने की खबर आ रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त किसानो के खाते में नहीं आने पर नाराज़ किसानों ने झलप के पास एनएच 53 पर चक्का जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
गौरतलब है की किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त 1 नवम्बर को किसानों के खाते में आनी थी परन्तु आज तीन दिन बाद भी कई किसानों के खाते में राशि नहीं आई. जिससे नाराज़ किसानों ने झलप के पास चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 12:10 बजे चक्का जाम ख़त्म कर दिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें