बसना : धनतेरस पर दमक उठा बाजार. - CG Sandesh

बसना : धनतेरस पर दमक उठा बाजार.

बसना में धनतेरस पर बाजार में लोगों ने दीपावली के लिए जमकर खरीददारी की महिलाओं ने सोने चांदी के जेवर से लेकर बर्तन की खरीदारी के लिए सजे बाजार भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले मंगलवार से पंच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। बसना में धनतेरस पर खरीदारी से बाजारों में लक्ष्मी की बरसात होने की उम्मीद है। ग्राहकों के इंतजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, सराफा और सजावटी सामान का बाजार तैयार है। परंपरा निभाने के लिए जमकर खरीदारी होगी।

व्यापारियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे, झूमर और रंगीन लाइटें लगाकर दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया है। एक दिन पहले ही बाजार में लोगों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बसना में हालांकि भीड़ कुछ कम नजर आई, लेकिन व्यापारियों को उम्मीद है कि मंगलवार को बाजार में धनवर्षा हो रही है ।

वैसे तो करवाचौथ से पहले ही बाजार में रौनक होने लगी थी। लोगों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया था, लेकिन दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार गर्म हो गया है। पंच दीपोत्सव के तहत मंगलवार को धनतेरस है। इसके लिए शहर के विभिन्न बाजारों में सराफा, बर्तन, कपड़े, साज सज्जा, इलेक्ट्राॅनिक के सामानों आदि के दुकानदारों ने दुकानों को सजा दिया है। ऑटोमोबाइल बाजार में भी धनतेरस को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों की भी काफी मांग है।

इस बार उम्मीद के अनुसार बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। दो साल बाद स्वतंत्र तौर पर निकलने की अनुमति मिलने के चलते लोग कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दो साल में कोरोना ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। अब ऐसे में दीपावली का त्योहार एक उम्मीद लेकर आया है। शुरुआती दौर में बाजार की भीड़ कारोदो साल के कोरोनाकाल के बाद अब जाकर रौनक बढ़ी है। इस बार लोगों का सोने-चांदी की खरीद पर ज्यादा रुझान दिखाई दे रहा है। उम्मीद है धनतेरस पर अच्छा कारोबार है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें