अमृत जगत शाखा प्रबंधक ने जिला सहकारी बैंक बसना के सभी कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
जिला सहकारी बैंक बसना में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में श्री अमृत जगत शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक बसना अध्यक्ष अ.ज. जा.शासकीय सेवक विकास संघ बसना ने जिला सहकारी बैंक बसना के सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और विशेष उपहार व मिष्ठान वितरित किए। अमृत जगत ने इस अवसर पर कहा कि जिला सहकारी बैंक बसना से किसान एवं हितग्राहियों की जनता को अपेक्षाएं हैं और जिला सहकारी बैंक बसना इसमें खरा भी उतर रहा है।
इसमें कर्मचारियों का योगदान है। हम सबके समन्वित प्रयास से हम किसान व कर्मचारी एवं हितग्राही के दुख-दर्द को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। आज लोगों का जिला सहकारी बैंक के प्रति एक विश्वास जागा है। सभी कर्मचारी एक परिवार की तरह सहयोग किए हैं और करते रहेंगे तभी संभव ही हो पा रहा है। उक्त मिलन समारोह में सहायक लेखापाल श्रीमती मंजू लता मांझी पर्यवेक्षक राजकुमार प्रधान एवं भानु प्रसाद चौधरी कैसियर युवराज कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित पटेल एवं नीरज साहू भृत्य मोहन लाल यदु व राकेश प्रधान गनमैन नरेश प्रधान समस्त बैंक स्टाफ को शाखा प्रबंधक श्री अमृत जगत जी ने दीपावली की बधाई देते हुए सभी को सम्मानित किया ।
