अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक करता रहा ... - CG Sandesh

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक शख्स ने पूरे 6 माह तक दुष्कर्म करने की ख़बर सामने आ रही है। इस मामले में पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है कि अश्लील वीडियो की वास्तविकता क्या है। पीड़िता को आरोपी ने अपनी जाल में कैसे फांसा और पीड़िता उसे क्यों बर्दाश्त करती रही।

करीब 6 महीनों बाद महिला ने थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो की आड़ में फंसा रखा था। वह उसे बार-बार वीडियो वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी दिया करता था। बदनामी के डर से महिला उसके सामने सरेंडर हो जाती थी और आए दिन उसकी ‘हवस की आग’ को बुझाने के लिए मजबूर हो जाती थी। इस मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें