बागबाहरा: ट्रेक्टर पलटने पर 14 वर्षीय नाबालिग की दबकर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बागबाहरा थानान्तर्गत ग्राम लालपुर में 3 नवम्बर की दोपहर करीब 12:40 बजे बांधापार के नीचे, आमगांव में ट्रेक्टर पलट गई जिससे ट्रेक्टर में सवार 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजन ने चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज़ करवाया है.
मृतक कोमल ठाकुर पिता तुलाराम उम्र 14 साल के चाचा ने पुलिस को बताया की उसके मोहल्ले के कमल साहू के बिना नम्बर स्वराज ट्रैक्टर को सीताराम ठाकुर के साथ धोने के लिए आमगांव बांधा गये थे. ट्रैक्टर को सीताराम ठाकुर चला रहा था और उसका भतिजा कोमल ठाकुर ट्रैक्टर में बैठा था. ट्रैक्टर को धोकर वापस आते समय दोपहर करीब 12:40 बजे ट्रेक्टर को सीताराम ठाकुर द्वारा बांधापार मेड में चढाते समय लापरवाहीपूर्वक चलाने से ट्रैक्टर बांधापार नीचे खेत में पलट गया. इसकी ख़बर मिलने पर मृतक के चाचा ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर बांधा मेड के नीचे खेत में पलटी होकर पडा था और इस घटना से कोमल ठाकुर ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसे काफी गंभीर चोट आयी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
चालक सीताराम ठाकुर को भी एक्सीडेन्ट से चोटे आयी है. मृतक के चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है की उसके भतिजे की मृत्यु चालक सीताराम ठाकुर के द्वारा ट्रैक्टर को लापरवाहीपूर्वक चलाने एवं बांधापार नीचे पलटी कर एक्सीडेन्ट कर देने के कारण हुई है.
पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण एवं गवाहो के कथन अनुसार अपराध सदर धारा 304 (A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.