सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली... - CG Sandesh

सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं..

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद चुन्नीलाल साहू के नगरपंचायत सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा ने दीपावली पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी अपने बधाई संदेश में कहा,‘‘सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली महापर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे। कामेश बंजारा ने कहा, ‘‘दीपावली हमें धर्म, सत्य, सेवा, न्याय और परमार्थ के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है, हमारे हृदय में मानवता के कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है।

दीपावली का पर्व हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार हैं। यह पर्व हमारी भारत की सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक हैं, क्योंकि यह पर्व दीपों का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत, जो कि आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है, इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते हैं।

दिवाली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त करके वापस आए थे, उनके आने की खुशी में समस्त अयोध्यावासियों ने दीये जलाए तभी से दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन समस्त जन अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें