बसना : अब राष्ट्रीय राजमार्ग की दीवारों पर भी व्यापारियों ने लगाना शुरू किया विज्ञापन.
यदि आप व्यवसाय करते हैं और अपना विज्ञापन अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं, वो भी बिलकुल नि:शुल्क तो आप केवल पेंटिंग के खर्च पर बसना से गुजरने वाली नेशनल हाइवे क्रमांक 53 पर अपना विज्ञापन लगवा सकते हैं.
व्यापारियों ने बसना नगर के जगदीशपुर रोड ओवरब्रीज में अपना विज्ञापन लगाना शुरू कर दिया है. हालाकि विज्ञापन लगाने की अनुमति कहाँ से मिलती है इस बात की हमारे पास कोई जानकारी नही है. देश में सभी नागरिकों का समान अधिकार होना चाहिए. विज्ञापन लगाने की अनुमति के लिए शायद नेशनल हाइवे के कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है. हाइवे के नीचे विभिन्न चीजों के विज्ञापन लगे देखे जा सकते हैं. यह नियम के तहत लगाये गए हैं या नियम के खिलाफ यह तो प्रशासनिक अधिकारी ही बता सकते हैं.
इस संबंध में जब BSCPL टोल कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो फ़ोन काट दिया गया.

नगर के भीतर भी जगह-जगह विज्ञापन.
वहीं नगर पंचायत बसना के भीतर भी बिजली के खम्बो में जगह-जगह अस्पतालों कोचिंग के विज्ञापन दिखाई देते हैं. सबसे बुरी स्थिति है बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक की जहाँ होर्डिंग लगाने की होड़ मची रहती है. यह एक ऐसा स्थान है जहाँ ब्लाक के सबसे अधिक लोग होकर गुजरते हैं.
होर्डिंग को मंदिर की दीवार पर लगाकर विज्ञापन प्रदर्शित किया जाता है. शायद नगर पंचायत, या फिर मंदिर समिति इसके लिए कोई शुल्क लेती हो. लेकिन, जिस मंदिर पर विज्ञापन प्रदर्शित किये जा रहे हैं उस मंदिर के स्थिति को भी ठीक करने की जरुरत है.