केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री, करोड़ों की परियोजनाओं का कर... - CG Sandesh

केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन की यात्रा पर उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं। प्रधानमंत्री का करोड़ों रुपये की लागत की विभिन्न पुनर्निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने का कार्यक्रम है। केदारनाथ में 2013 की बाढ़ से हुए विनाश के बाद क्षेत्र का कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री  मोदी के 2014 में पदभार संभालने के बाद इस पवित्र मंदिर की यह उनकी पांचवीं यात्रा है। केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए शनिवार सुबह से तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आदि गुरू श्री शंकराचार्य के समाधि स्थल और आध्यात्मिक गुरू की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे पुजारियों के आवास परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री सरस्वती और मंदाकिनी नदी के साथ बाढ़ नियंत्रण दीवार, नदी तटों पर घाटों और मंदाकिनी नदी पर एक पुल का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री प्राथमिक चिकित्‍सा केन्‍द्र, पर्यटन सुविधाओं और मंदाकिनी आस्था पथ पंक्ति प्रबंधन की आधारशिला रखेंगे। आस्था पथ बन जाने से केदारनाथ मंदिर का दर्शन करना आसान हो जाएगा।
प्रधानमंत्री चारधाम को जोडने की परियोजना पर विशेष ध्‍यान देते रहे हैं।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा-

कई साल पहले केदारनाथ धाम में त्रासदी आई थी। मैंने अपनी आंखों से उस तबाही को देखा था। लोग सोचते थे कि हमारा केदारनाथ धाम फिर से उठ खड़ा होगा क्य़ा? लेकिन मेरे अंदर की आवाज़ कह रही थी कि केदारनाथ धाम पहले से अधिक आन, बान और शान के साथ खड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा देश तो इतना विशाल है, इतनी महान ऋषि परंपरा है। एक से बढ़कर एक तपस्वी आज भी भारत के हर कोने में आध्यात्मिक चेतना को जगाते रहते हैं। कुछ अनुभव इतने अलौकिक, इतने अनंत होते हैं कि उन्हें शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। बाबा केदारनाथ की शरण में आकर मेरी अनुभूति ऐसी ही होती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें