33 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कर रहा गाँवों को रोशन - CG Sandesh

33 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कर रहा गाँवों को रोशन

33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवटी के कमांडेंट श्री विजय सिंह के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाये जा रहे हैं। गाँवों में रोशनी के लिए सोलर लाइट भी लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत आज दिनाँक 05 नवंबर 2021को एस. एस. बी कैम्प कोसरोंडा ने गाँव सलामपारा (ताड़ोकी पंचायतर्गत) में एक सोलर लाइट को स्थापित किया।इस दौरान गाँव मुखिया सुकेल सिंह दर्रो,बीरेन कुरेटी, राम लाल सलाम, सोमा राम सलाम, बलदेव तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। 

कैम्प कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट राज कुमार कुमावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल इस इलाके में रावघाट रेलवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लगी हुई है लेकिन इसके अलावा लगातार इस क्षेत्र में आम जन के कल्याण के लिए भी कार्यरत हैं ताकि गरीबी और संसाधनों के अभाव से जूझ रहे लोगों को मदद मिल सके। वाहिनी द्वारा कोसरोंडा, रेखाभाट, सत्तीघाट इत्यादि गांवों में 20 से अधिक सोलर लाइट लगाए जा चुके हैं। 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवटी द्वारा गाँवो में रोशनी फैलाने के इस प्रयास की आमजन द्वारा प्रशंसा की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें