चुनाव के आते-आते तक 2800 रुपये प्रति कुंटल धान की खरीदी का घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के महामंत्री मोहन बंजारा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज जिस तरह छत्तीसगढ़ के संवेदनशील किसान पुत्र गरीब मजदूर व्यापारी कर्मचारी युवाओं के चहेते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए चुनाव के आते-आते तक 2800 रुपये प्रति कुंटल धान की खरीदी का घोषणा किया है. इसके लिए समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.
मोहन बंजारा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री के रूप में विराजमान है तो वह है किसान पुत्र किसानों के हमदर्द किसानों के दुख दर्द को समझने वाले युवाओं के दुख दर्द समझने वाले माता बहनों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री किसान पुत्र भूपेश बघेल है. मुख्यमंत्री का जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है क्योंकि आज जिस तरह से माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में गौ माताओं की रक्षा के लिए गौठान का निर्माण किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बारी इन योजनाओं को फलीभूत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ महतारी का भी आशीर्वाद प्राप्त है अरे वह क्या जाने ठाकुर बनिया लोग जो किसानों के दुख दर्द को आज तक नहीं समझ सके, बोनस के नाम पर कई बार किसानों के साथ छलावा किया गया लेकिन जब से भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में आई तब से किसानों के प्रति अच्छी सोच रखकर किसान हित में काम करने का काम किया गया.
भूपेश बघेल एक ऐसे किसान पुत्र माटी से जुड़े हुए व्यक्ति है जिन्हें पाकर समूचे छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर व्यापारी कर्मचारी युवा माता बहने सभी ने भूपेश बघेल का स्वागत किया है.