सरगुजा से दिल्ली की युवती की साड़ी में बंधी मिली लाश, इलाके ... - CG Sandesh

सरगुजा से दिल्ली की युवती की साड़ी में बंधी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

सरगुजा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती की साड़ी में बंधी लाश मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और गांधीनगर पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

दरअसल, पूरा मामला अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. गांधीनगर पुलिस को सूचना मिली किस शहर के पीजी कॉलेज के कैंपस के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस अधिकारियों के द्वारा पतासाजी करने पर साड़ी में बंधा एक युवती का शव पाया गया. पास में ही एक आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना हो चुका है. मृत युवती के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार युवती का नाम संतोषी है, जो उत्तर पश्चिम दिल्ली शकूरपुर की रहने वाली है. युवती का शव पीजी कॉलेज कैंपस में कैसे आया यह जांच का विषय है, पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है.

फिलहाल युवती के साथ दुष्कर्म या किसी अन्य घटना के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. गांधीनगर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की भी जांच कर रही है. संभवत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से शायद पुलिस को कुछ सफलता मिल सके.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें