जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया... - CG Sandesh

जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया...

दंतेवाड़ा। ​डीआरजी और इंद्रावती क्षेत्र समिति के माओवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों गोलीबारी की. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. माओवादी का शव भी बरामद किया गया है.

मारे गए नक्सली की पहचान 5 लाख इनामी रामसू प्लाटून नंबर 16 सेक्शन कमांडर के रूप में हुई है. सुरक्षा बल के जवानों ने घटना स्थान से 7.62 एम एम पिस्तौल, 5 किलो का IED और नक्सली सामग्री बरामद किया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें