बसना : जुआ एक्ट के तहत दो मामलों में 9 पर कार्रवाई. - CG Sandesh

बसना : जुआ एक्ट के तहत दो मामलों में 9 पर कार्रवाई.

बसना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों से करीब 61 सौ रुपये जप्त किया है.

बसना पुलिस ने 4 नवंबर 21 को दोपहर करीब 3:30 बजे पानी टंकी के निचे अरेकेल डीपा में कार्रवाई करते हुए संजय बढई उम्र 36 वर्ष, वशीम खान उम्र 32 वर्ष, कलीम खान उम्र 45 साल, बिसीकेशन उम्र 46 वर्ष, आशिष कश्यप उम्र 25 वर्ष,  मोह0 शमीम उम्र 46 वर्ष से अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गया. जिनके कब्जे से नगदी रकम 4475 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

इसी तरह 03 नवंबर 2021 को आदर्श नगर बसना वार्ड नं0 14 शंकर चौक के पास जुआ खेल रहे बसीम खान पिता ईब्राहीम खान उम्र 28 साल निवासी आदर्श नगर वार्ड नं0 14 बसना, नवीन नायक पिता कुंजलाल नायक उम्र 33 साल निवासी आदर्श नगर बसना वार्ड नं0 14,  कुन्दन साव पिता श्यामलाल साव उम्र 28 साल निवासी बन्सुला थाना बसना को पकड़ा गया. जिनके पास से 1620 रूपये व 52 पत्ती तास को जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें