WhatsApp करने जा रहा है बड़ा बदलाव, बहुत पुराने मैसेज भी ‘Delete for Everyone’ करने का मिल सकता है ऑप्शन
व्हाट्सऐप अपने Delete For Everyone फीचर में बड़ा बदलाव करने वाला है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही कंपनी इस फीचर में समय सीमा बढ़ा रही है। WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर पेश करता है और अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने पुराने फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है. दरअसल ऐप कथित तौर पर इन-ऐप फीचर, ‘Delete for Everyone’ के लिए टाइम लिमिट बढ़ाने पर काम कर रही है. Delete for Everyone के जरिए मैसेज डिलीट हो जाता है, भले ही रिसीवर ने इसे डाउनलोड किया हो या देखा लिया हो. इस फीचर का सबसे ज्यादा वो लोग इस्तेमाल करते हैं, जो गलती से किसी यूजर या ग्रुप में टेक्स्ट, फोटो, gif या वीडियो भेज देते हैं.
वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर, WABetaInfo ने बताया कि एंड्रॉयड बीटा v2.21.23.1 के लिए वॉट्सएप में मिली डिटेल्स के मुताबिक, ‘Delete for Everyone’ फीचर के टाइम लिमिट को 4,096 सेकंड की समय सीमा से अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सकता है, जिसे 2017 में पेश किया गया था.