मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय.... - CG Sandesh

मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय....

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के कारण दर्द से कराहते नजर आए. दर्द इतना था कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे. वो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इंग्लैंड की पारी के दौरान पांचवें ओवर में बटलर ने शॉट खेला और रन के लिए दौड़े. रॉय रन के लिए भागे और स्टंप्स के पीछे जाकर गिर गए इसके बाद वो खड़े ही नहीं हो पाए. तुरंत फिजियो को बुलाया गया, लेकिन रॉय का दर्द कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. मैच के बाद जेसन रॉय को एक सपोर्टर की मदद से चलते हुए देखा गया.

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही. जेसन रॉय और बटलर ने इंग्लैंड को जोरदार शुरुआत दिलाई. टीम का पहला विकेट छठे ओवर में जोस बटलर (26) के रूप में गिरा. यह सफलता एनरिक नॉर्त्या ने साउथ अफ्रीका को दिलाई.

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया. रैसी वान डेर डुसेन 94 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि एडेन मार्करम ने भी 52 रनों की नाबाद पारी खेली. 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 179/8 का स्कोर ही बना सकी और हार गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें