जिला पंचायत सभापति बसंत ठाकुर के नेतृत्व में घोटिया पानी में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्राम घोटियापानी में लंबे समय से धान खरीदी केंद्र की मांग हो रही थी जिसे लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं इसी तारतम्य में जिला पंचायत सभापति बसंता ठाकुर के नेतृत्व में आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से मिलकर ग्राम घोटिया पानी में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की गई.
इस दौरान जनपद सदस्य मंगलू राम ठाकुर बोकरमुडां काल के सरपंच तुकनंदन सिन्हा बोकरामुडां खुर्द के सहदेव मांझी, घोटियापानी से समारू ठाकुर एवं उपसरपंच नाथूराम महानंद ने वनांचल क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया साथ ही खरीदी केंद्र खोलने हेतु सोसायटी एवं सभी पंचायतों की सहमति पत्रों के साथ मंत्री जी को मांग पत्र सौंपा गया जिस पर से मंत्री अमरजीत भगत द्वारा अतिशीघ्र नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु आश्वासन दिया गया.