बसना : मोटर साइकल में जबरदस्त भिड़त, चार घायल, एक व्यक्ति की हालत गंभीर.
बसना थाना ग्राम पथरला में मोटर साइकल में जबरदस्त भिड़त, चार घायल, एक व्यक्ति की हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संजय प्रधान ने पुलिस को बताया कि 07 नवम्बर 2021 को वह ग्राम पथरला से बसना आ रहा था जैसे वह लक्ष्मीनारायण इलेक्ट्रीकल्स के पास पहुंचा तब देखा कि रोहित प्रधान पिता कृष्णचरण प्रधान मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रं0 CG06GK3352 को चलाते हुए पीछे अपने पत्नि तपस्विनी प्रधान को बैठाकर डाक्टर कश्यप गली जाने के लिए मोड रहा था उसी समय सामने से आ रही मो0सा0 डिलक्स क्रं0 CG06GR7262 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोहित प्रधान के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया । दोनो मो0सा0 के आपस में टकराने से उसमें सवार चारो व्यक्तियों को चोंटे आई है । आरोपी चालक के पीछे एक व्यक्ति और बैठा था उसको भी एक्सीडेंट करने से चोंटे आई है । चारो व्यक्तियों को सीएचसी बसना में इलाज करवाये हैं । रोहित प्रधान को ज्यादा चोंट लगने से रायपुर रिफर किया गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 डिलक्स चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.