कांग्रेस नेत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जांजगीर जिले की अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव की लाश आज सुबह घर के पंखे से झूलती हुई मिली जिसे बच्चों ने घर की खिड़की से देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी. कोटवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया| मौत के कारणों का अभी कोई जानकारी नहीं हुई है |मृतिका का नाम अम्बिका बाई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अम्बिका बाई अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव भी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नैला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले को खंगाल रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
अन्य सम्बंधित खबरें