महासमुन्द: जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत - CG Sandesh

महासमुन्द: जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत

जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट पर से मर्म कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

पहली घटना महासमुन्द थानान्तर्गत ग्राम बकमा की है जहाँ  6 नवम्बर की की सुबह करीब 4 बजे से 8 नवम्बर की सुबह 8 बजे के बीच एक युवक की कुआं मे ‍गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक‍ निखीन चन्द्राकर पिता राकेश उम्र 25 साल ग्राम बकमा का निवासी था.

दूसरी घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है जहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर की शाम करीब 7 बजे से 8 नवम्बर की सुबह 8 बजे के बीच ग्राम बालसी से भीखापाली जाने वाले रास्ते में शंकरपाट डोगरी के पास पनी से भरे गड्ढे में गिर जाने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक नानुराम साहू पिता स्व. ईश्वर साहू उम्र 70 साल ग्राम तेन्दुधार का निवासी था.

ग्राम देवरी में व्यक्ति ने घर पर म्यार में लगाईं फांसी

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में 65 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर म्यार में फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तोता राम साहू पिता रामभरोसा साहू उम्र 65 साल ग्राम देवरी का निवासी था.

पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें