महासमुंद: 09 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष ... - CG Sandesh

महासमुंद: 09 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होगा

महासमुंद: कल मंगलवार 09 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन (चौपाल) दोपहर 01ः30 बजे से 02ः30 बजे (एक घंटा) तक ज़िला कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में होगा। यह कलेक्टर जनदर्शन इस माह का दूसरा जनदर्शन है। पहला जनदर्शन मंगलवार 2 अक्टूबर को हुआ था। अब हर मंगलवार को उसी समय पर कलेक्टर जनदर्शन होगा। इसमें आमजन अपने शिकायत, समस्या के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के ब्लॉक स्तर पर भी राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), नगरीय निकाय और जनपद पंचायत में भी जनदर्शन कार्यक्रम इसी समय पर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधित प्रकरणों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नागरिकों के समस्याओं का निराकरण करने कहा है। कोरोना काल के चलते आमजन की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए पूर्व में इसे बंद किया गया था। जनदर्शन कार्यक्रम को 02 नवम्बर 2021 से फिर से शुरू किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारी जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की मांग एवं समस्याओं का यथासम्भव निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें