बसना : सायकल को ठोकर मारकर डिवाईडर से टकराकर गिरने पर बाइक चालक की मौत.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम जगत एनएच 53 रोड सायकल को ठोकर मारकर डिवाईडर से टकराकर गिरने पर बाइक चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सदानंद साव ने पुलिस को बताया कि 08 नवम्बर 2021 को दोपहर वह सायकल से ग्राम जगत से बसना जाने के लिए निकला था रोड क्रास कर डिवाईडर के पास खडे होकर रोड खाली है कि नही देख रहा था उसी समय मोटर सायकल ग्लैमर क्रमांक CG 06 GK 4708 का चालक एवन साहू अपने साथ निमेश गजेन्द्र को बिठाकर उक्त मोसा0 को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया जिससे वह कुछ दूरी तक फेंका गया। उसके बाद मोटर सायकल चालक भी सामने की डिवाईडर से टकराकर कुछ दूरी तक घसीटते हुए गया और गिर गया जिससे उसके सिर में चोंट लगा है तथा उसके पिछे बैछे निमेश गजेन्द्र को भी चोंट लगी है । ठोकर मारने से वह सडक पर फेंकाकर गिरा जिससे उसके सिर एवं दाहिने हाथ के अंगुली एवं बांये हाथ के कोहनी में चोंट लगा है । उसका सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है । मोटर सायकल चालक के सिर में चोंट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.