बसना: संकुल स्तरीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वितीय /तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का हुआ आयोजन
बसना: संकुल स्तरीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वितीय /तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन सहायक जिला आयुक्त जे आर डहरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना एवँ विवेकानंद दास सचिव स्थानीय संघ बसना के आदेश व निर्देशानुसार दिनांक 06/11/21 को प्रात:10बजे शासकीय उच्च•माध्यमिक विद्यालय बडेसाजापाली मे शुभारंभ हुआ। जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रतन लाल बंजारे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति बडेसाजापाली ,अध्यक्षता श्रीमती नन्दिनी पंकज साहू सरपंच ग्राम पंचायत बडेसाजापाली एवं विशिष्ट अतिथि उग्रसेन पटेल प्राचार्य, पंकज साहू सरपंच प्रतिनिधि, खेमलाल साहू उप सरपंच, सादराम अजय प्रधान पाठक थे।
स्काउटस पद्धति के अनुसार शिविर का प्रारम्भ ध्वजारोहण से किया गया । अतिथियों का स्वागत स्कार्फ वागल और गुलदस्ता से किया गया। यू एस पटेल प्राचार्य ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागियो को ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण लेने को प्रोत्साहित किया।
शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी (प्री एएलटी स्काउट) द्वारा शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस शिविर मे 22 स्काउट्स ,55 गाइड्स, 10 रोवर, 12 रेंजर एवँ 10 संचालक मंडल के साथ कुल 109 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवयुवकों को अच्छे नागरिक बनना होता है, इससे उनके सर्वागीण विकास के लिए शारीरिक, बौद्धिक, शैक्षिक, तार्किक, आध्यात्मिक विकास के साथ अन्त:करण का विकास करना होता है, जिससे वे समाज के प्रति उत्तरदायित्व, देश प्रेम की भावना, सेवा कार्य को करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें। इस के तहत स्काउट के आन्दोलन का ज्ञान, आधारभूत तत्व, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डा गीत,यूनीफॉर्म, टोली विवरण, ध्वजारोहण की जानकारी, बी पी सिक्स, राष्ट्र-गान,राष्ट्रीय गीत, दीक्षा संस्कार, गांठे, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, कम्पास, दिशा ज्ञान, खोज के चिन्ह, सिटी व हाथ के संकेत, पायनियरिंग, पट्टियां व सस्ट्रेचर,सिग्नैलिंग, गैजेट्स के साथ-साथ संस्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता एवंसेवा कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
दिनांक 7 नवंबर को भारत स्काउट एवं गाइड्स संघ की स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया । जिसके अंतर्गत शिविर के प्रतिभागियों के द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रार्थना सभा व नगर भ्रमण स्वच्छता जागरण रैली का आयोजन किया गया।
कमल लूनिया जिला संगठन आयुक्त, संतोष कुमार साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त जिला महासमुंद, राम कुमार नायक सचिव स्थानीय संघ पिथौरा ,रोहिणी देवांगन एडवांस स्काउट मास्टर ,धनेश साहू एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर , योगेश्वर डडसेना एवं अमृत पटेल अध्यक्ष नगर पालिका सराईपाली, पूर्णानंद मिश्रा पूर्व सचिव स्थानीय संघ बसना की उपस्थिति इस शिविर को सफल बनाने मे कारगर सिद्ध हुई।
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती कालिंदी मुन्ना अग्रवाल सरपंच ग्राम पंचायत सागरपाली, अध्यक्षता श्रीमती नन्दिनी पंकज साहू सरपंच ग्राम पंचायत बडेसाजापाली, विशिष्ट अतिथि लोकेशवर कँवर जी सहायक विकास खंड अधिकारी बसना, यू एस पटेल प्राचार्य शासकीय उच्च• माध्यमिक विद्यालय बडेसाजापाली, जी पी पटेल प्राचार्य दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्बर, ताराचंद साहू जनपद सदस्य, त्रिलोचन पटेल समन्वयक, सादराम अजय प्रधान पाठक, गंगाराम साहू सरपंच प्रतिनिधि लोहारपाली पंकज साहू सरपंच प्रतिनिधि बडेसाजापाली, खेमलाल साहू उप सरपंच, मोरधवज पंच, नकुल साव सदस्य शिक्षा समिति एवं अन्य विशिष्ट गुरूजनो, नागरिको तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम मे पंकज सिदार द्वारा रंगोली से स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल का चित्र बनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुवा नृत्य, वसदेवा गीत, पंथी नृत्य तथा बावन पुरैया गीत के साथ सामूहिक करमा नृत्य विशेष आकर्षण और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने के लिए शिविर संचालक गिरीश पाढ़ी (प्री ए ए एल टी स्काउट), सहायक संचालक शंकर सिंह सिदार HWB, डिजेन्द्र कुर्रे एडवांस स्काउटर, मनीलाल पटेल एडवांस स्काउटर, एस एन कैवर्त बेसिक स्काउट मास्टर (क्वार्टर मास्टर) को आदेशित किया गया था।
शंकर लाल साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त बलौदाबाजार, पूनम साहू जिला समन्वयक बलौदाबाजार, रुक्मण सिंह सरदार सचिव स्थानीय संघ बिलाईगढ(बलौदाबाजार) दीपक पांडेय बलौदाबाजार, श्रीमती निर्मला साहू एवम कुमारी कुसुमलता साहू रेंजर लीडर बलौदाबाजार ने शिविर मे उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिये। गाइडर श्रीमती लक्ष्मी दुबे ने गाइडस विंग मे सहयोग दिया।
समस्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए रतन लाल बंजारे अध्यक्ष शाला प्रबंधन और विकास समिति बडेसाजापाली, श्रीमती नन्दिनी पंकज साहू सरपंच ग्राम पंचायत बडेसाजापाली तथा गंगाराम साहू सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत लोहारपाली के द्वारा पुरस्कार की व्यवस्था किया गया । प्रमाण पत्र विकास खंड की ओर से दिया गया।
सचिव विवेकानंद दास ने स्थानीय सहमति से आगामी समय मे विकास खंड स्तरीय शिविर करने की बात कही और सभी स्काउट्स और गाइड्स को अधिक से अधिक सदस्य बनाकर स्काउट विधि को आत्मसात कर समाज और देश की सेवा करने की बात कही। शिविर प्रतिवेदन का पठन शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी ने किया। यू एस पटेल प्राचार्य ने धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया। पूनम साहू ,डिजेन्द्र कुर्रे एवँ एस एन कैवर्त जी के द्वारा संयुक्त रूप से मंच संचालन किया गया। इस अवसर पर संकुल केन्द्र बडेसाजापाली के शिक्षकगण, सुरेश प्रधान संकुल समन्वयक बसना, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडेसाजापाली के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।