पुलिस भर्ती सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर के लिए ... - CG Sandesh

पुलिस भर्ती सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर के लिए प्रशिक्षण शिविर का हो रहा आयोजन, प्रशिक्षण में दूर-दूर से अभ्यर्थी हो रहे शामिल

प्रशिक्षण में दूर-दूर से अभ्यर्थी हो रहे शामिल

राजनांदगांव.   कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस भर्ती सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर के लिए दिग्विजय स्टेडियम में शारीरिक दक्षता के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। प्रशिक्षण शिविर 18 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं लम्बी कूद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रभारी एवं स्टेडियम समिति के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के व्यायाम निरीक्षक राजाराम देवांगन, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनिता ओड़मारिया एवं ममता मौर्य द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 40-50 किलोमीटर दूर से भी अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें सुबह अंकुरित चना दिया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें