महासमुंद : रात-रात भर जागकर पत्रकार रख रहे पलायन करने वालों की निगरानी, वसूली बन रहा चर्चा का विषय
महासमुंद जिला पलायन को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है. दशहरा, दीवाली के पास क्षेत्र के कई गाँव में ग्रामीण रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं. जिसमे भट्टा दलालों पर अवैध रूप से पलायन करने का आरोप लगता आया है. जिसके चलते कई बार पलायन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई हो जाती है.
वहीं अब जिले में पलायन करवाने वालों पर पत्रकारों की नजर बनी हुई है, चर्चा में है कि जिले के कई पत्रकार रात-रात भर जागकर पलायन करने वालों की निगरानी रख रहे हैं, गाड़ी रोककर वसूली किये जाने जैसे आरोप लग रहे हैं. एक पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपने संघ के whatsapp ग्रुप पर जिले के पत्रकारों को ऐसे कार्य में लिप्त रहने वालों को चेतावनी दी है.
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का पत्रकारिता से उठ रहा विश्वास.
पत्रकारों की वसूली भी अब ग्रामीण क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन रहे हैं. कई ग्रामीण कहते हैं हमारी बहोत समस्याएँ हैं, शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं होती और संचार के माध्यम से लोगों शासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाना चाहते हैं तो उनका वीडियो बनाया जाता है, सभी साक्ष, शिकायत पत्र ली जाती है किन्तु उनकी खबर ना अख़बारों में आती है, ना ही सोशल मिडिया में.
कई गाँव के लोगों का मिडिया से इस तरह भरोषा उठ चूका है कि अब वे इन्हें भी अपनी समस्या नहीं बताते और साथ ही यह भी कह देते हैं कि आपको बताएँगे तो आप भी उस भ्रष्टाचार का हिस्सा बन जायेंगे.