बिहान बाज़ार की तिथि में परिवर्तन बागबाहरा और पिथौरा में एक ... - CG Sandesh

बिहान बाज़ार की तिथि में परिवर्तन बागबाहरा और पिथौरा में एक दिवसीय बिहान बाज़ार अब 13 नवंबर को, सरायपाली में 15 नवंबर को और महासमुंद ब्लाक में 12 को होगा

ज़िला स्तरीय बिहान बाज़ार 17 तारीख़ को आयोजित होगा

महासमुन्द जिले के विकासखण्डों में एक दिन के लिए खूबसूरत बिहान बाजार बसेगा। हर तरफ हाथ की कारीगरी आपका मन मोह लेगी। पहले घोषित बिहान बाज़ार(मेला) की तिथियों में संशोधन किया गया है। आज समय सीमा की बैठक मैं कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि बागबाहरा और पिथोरा में एक दिवसीय बिहान बाज़ार 13 नवंबर को आयोजित होगा। पहले यह यहाँ 12 नवंबर को आयोजित था। सरायपाली में 12 नवंबर के बजाय अब 15 नवंबर को होगा। बसना में 14 नवंबर और महासमुंद ब्लॉक में पहले की तरह 12 नवंबर को आयोजित होगा।

ज़िला स्तरीय बिहान बाज़ार ज़िला मुख्यालय महासमुंद में जारी पूर्व तिथि 17 नवंबर को ही आयोजित होगा। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बिहान बाज़ार प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। प्रवेश निशुल्क होगा। उन्होंने कहा कि लोग कोविड नियमों का पालन करें और मॉस्क का उपयोग अवश्य करें। इस बिहान बाजार में बिहान समूह की दीदियां अपने उत्पाद सामग्रियों के स्टॉल लायेंगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें