बसना : दुकान के सामने लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बसना पुलिस को 09 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सुचना मिला कि चंदू तामिल नामक व्यक्ति अपने दुकान के सामने आम जगह गढपटनी में अपने दुकान के सामने लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ गढपटनी पहूंचकर मुखबीर के निशानदेही पर पहूंचा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम चंदू उर्फ चांदू तामिल पिता शुरू बाबू तामिल उम्र 53 साल निवासी गढपटनी का होना बताया. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब का पौवा जिसके अंदर 90, 90 एमएल शराब भरी हुई जुमला 180 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 80 रूपये तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।