बसना: जिला पंचायत सदस्य नोविनो अमृतलाल जगत ने भूमिपूजन कर का... - CG Sandesh

बसना: जिला पंचायत सदस्य नोविनो अमृतलाल जगत ने भूमिपूजन कर कापुडीह को 1 लाख 80 हजार कि रंग मंच की सौगात

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रीत ग्राम कापुडीह में 1 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाले रंग मंच का भूमिपूजन आज जिला पंचायत सदस्य नोविनो अमृत जगत के हाथों हुवा रंग मंच जिला पंचायत सदस्य मद से 1 लाख 80 हजार राशि का स्वीकृति हुवा है

ग्रामीणों ने बताया कि कापुडीह में रंगमंच के कमी के कारण कुछ सामाजिक या सांकृतिक कार्यक्रम या गांव में नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम होने पर परेसानी का सामना करना पड़ता है कुछ कार्यक्रम होने पर किराए पर टेंट लेकर पंडाल बनाना पड़ता है जिसके बाद कोई कार्यक्रम हो पाता है वही बताया गया कि बरसात के दिनों में कार्यक्रम पर लगे टेंट पंडाल भी पानी मे भीग जाते है ऐसे में रंग मंच बनने से ग्रामीणों को खुसी है कि किसी सामाजिक कार्यक्रमो के लिए एक रंग मंच का निर्माण हो रहा है और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

कापुडीह में रंग मंच भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य नोविनो अमृत जगत के साथ साथ तीरथ कुमारी महिला कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष ,ग्राम पंचायत दुर्गापाली के सरपँच लक्ष्मी श्याम सुंदर, उपसरपंच रजनी लीलाधर पटेल, पंच धामन पटेल,संकर लहरे मालिकराम खट्टे कमल लोचन बरिहा , विधायक प्रतिनिधि पालेशर सिंह राय, सोहन पटेल , पूरन पटेल, सहित ग्रामीण सामिल थे.


अन्य सम्बंधित खबरें