बसना : घरेलु पुरानी बातो को लेकर हाथ मुक्का व धारदार चाकू से हमला.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम खेमडा में घरेलु पुरानी बातो को लेकर हाथ मुक्का व धारदार चाकु चाकू से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विलासिनी लाखन ने पुलिस को बतायी कि 08 नवम्बर 2021 को उसके पिता जी उत्तरा सागर उसकी बडी मामी सुलोचना ताण्डी के घर काम से गये थे जिसे उसका छोटा मामा अमृत ताण्डी शराब पीकर गाली गलौच किया था उस बात को उसके पिता जी 09 नवम्बर 2021 को उसे बताये तो क्यों गाली गलौच किया पुछने के लिए वह एवं उसकी मां पवित्रा सागर दोनो दोपहर करीब 03.00 बजे उसके मामा अमृत ताण्डी के घर गये थे तो वह अपने मामी सीता ताण्डी से पुछी कि मेरे पिता जी को क्यों गाली गलौच किये हो तो उतने में तू कौन होती है पुछने वाली कहकर उसे एवं उसकी मां को अश्लील गाली गलौच करने लगी जिसे मना करने पर प्रियंका ताण्डी, सीता ताण्डी एवं दिशा ताण्डी हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं तथा प्रियंका सब्जी काटने वाली चाकु से मारने का प्रयास की है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.